⚡ ब्रेकिंग News

परिवहन व्यवस्था ठप: अर्की-कुनिहार मार्ग पर दो दिनों से खड़ी खराब बस, छात्र और ग्रामीण बेहाल


अर्की
अर्की उपमंडल के अंतर्गत वाया सरली-बनोह-गंभरपुल-कुनिहार मार्ग पर पिछले दो दिनों से सार्वजनिक परिवहन सेवा चरमरा गई है। जानकारी के अनुसार, इस रूट पर चलने वाली बस शनिवार सुबह करीब 9 बजे से बनोह के पास तकनीकी खराबी के कारण खड़ी है। सोमवार सुबह तक बस की मरम्मत न होने या वैकल्पिक व्यवस्था न किए जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है।
स्कूली बच्चों और कर्मचारियों पर पड़ी दोहरी मार
बस सेवा बाधित होने का सबसे बुरा असर स्कूली बच्चों और दैनिक वेतनभोगियों पर पड़ा है। सुबह के समय स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को समय पर पहुँचने के लिए घंटों पैदल सफर करना पड़ रहा है या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, सरकारी और निजी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारी भी समय पर ड्यूटी नहीं पहुँच पा रहे हैं।
प्रशासनिक उदासीनता से जनता परेशान
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बस शनिवार सुबह से बीच रास्ते में खड़ी है, लेकिन 48 घंटे बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा इसे ठीक करने या रूट पर दूसरी बस भेजने की जहमत नहीं उठाई गई। बनोह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने बताया कि इस रूट पर बस सेवा ही आवाजाही का मुख्य साधन है, जिसके बंद होने से पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...