⚡ ब्रेकिंग News

बहुजन समाज पार्टी ने की सरकार से मांग: 'सीया' के हत्यारों को मिले कड़ी सजा, पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा


मंडी पवन सिंघ:-
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला स्थित सरकाघाट क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती सीया गुलेरिया की अज्ञात हमलावर द्वारा की गई नृशंस हत्या के मामले में बहुजन समाज पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव रमेश चंद भटोली, प्रदेश सचिव एवं जिला अध्यक्ष सोलन वीरेंद्र भाटिया, और प्रदेश संगठन मंत्री नरेन्द्र जरिया के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम पंचायत जहूँ पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान जिला सोलन महासचिव राकेश कराड़, ऊना जिला अध्यक्ष कमल पांजला और नैना देवी विधानसभा अध्यक्ष हीरा चंद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि 'व्यवस्था परिवर्तन' का दावा करने वाली सरकार में आज बेटियां और कर्मचारी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। नेताओं ने परिवार की दयनीय स्थिति पर गहरा दुख जताते हुए बताया कि परिवार बेहद गरीबी में एक कच्चे कमरे में रहने को मजबूर है, जिसमें अब तक खिड़की-दरवाजे तक नहीं लग पाए हैं। बहुजन समाज पार्टी ने प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग की है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को तत्काल सलाखों के पीछे भेजकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और अत्यंत निर्धन पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा व सुरक्षा प्रदान की जाए, अन्यथा पार्टी न्याय की मांग को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...