हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील जवाली के अंतर्गत आने वाले गुरुद्वारा बोड़ साहिब भरमाड़ा (कुठेहड़) में 'खालसा साजना दिवस' (बैसाखी) के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और श्री दशमेश हिमाचल हेल्प फाउंडेशन के दोनों के सहयोग से यह चौथा खालसा साजना दिवस पूरी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समारोह के दौरान संगत के लिए विशेष कीर्तन और गुरुमत विचारों का आयोजन किया गया
सुबह 10:00 बजे से श्री सहज पाठ के भोग डाले गए।
तदोपरान्त से दोपहर भाई तरसेम सिंह रैहन (भरमाड़ा वाले) ने मधुर कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़ा।
सामूहिक संगत को कार सेवा मे सहयोग की अपील हैं
गुरुद्वारा साहिब की नई इमारत का निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। संस्था ने समूह संगत से अपील की है कि वे अपनी नेक कमाई में से मात्र 5 रुपये का दसवंद जो कि हर श्रद्धालु दे सकता है इस कार सेवा में अपना सहयोग दें। दान राशि सीधे
श्री दशमेश हिमाचल हेल्प फाउंडेशन के बैंक खाते में जमा करवाई जा सकती है:
उनके द्वारा जारी बैंक खाता संख्या 6286002100000979
IFSC कोड: PUNB0628600
में दी गयी धनराशि में दानकर्ता को 80g के तहत टेक्स में छूट भी मिलेगी
श्री दशमेश हिमाचल हेल्प फाउंडेशन की ओर से गुरुद्वारा के इलावा और भी बहुत कार्य है जो आने वाले समय में किए जाएंगे जैसे गुरुद्वारा बिल्डिंग डिस्पेंसरी शव यात्रा एम्बुलेंस और भी कई सामाजिक कार्य किए जाएंगे
अधिक जानकारी के लिए संस्था के डायरेक्टर बलबीर सिंह गिल व रणबीर सिंह राणा से संपर्क करें
श्रद्धालु मोबाइल नंबर 085807-46660
पर बी संपर्क कर सकते हैं।
Post a Comment