⚡ ब्रेकिंग News

सोलन क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने किया अर्की बस स्टैंड का निरीक्षण

हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने अर्की बस स्टैंड का निरीक्षण किया । इस अवसर पर उन्होंने अर्की बस स्टैंड में  स्थापित निगम के  नवनिर्मित डीज़ल  पंप व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया व आज पहली बार अर्की बस स्टैंड पर डीजल टैंकर भी उनकी देखरेख में पहुंचा।  उन्होंने बताया कि अर्की बस स्टैंड पर लगाए गये डीज़ल पंप की अधिकतर औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैँ तथा शीघ्र ही इस पंप को आरम्भ कर दिया जायेगा । उन्होंने कहा कि इस पंप के खुलने से अर्की उपमंडल में चलने वाली स्थानीय बस सेवाओं को पूरा लाभ मिलेगा तथा बसों को डीज़ल के लिए अन्यत्र् निर्भर नहीं रहना पड़ेगा । उन्होंने कहा कि इस पंप के बनने में स्थानीय विधायक संजय अवस्थी का बहुत सहयोग रहा । इस अवसर पर स्थानीय समाज सेवक लेखराज कौशिक  , अन्य स्थानी लोग व निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...