⚡ ब्रेकिंग News

अर्की नगर के वार्ड नं सात में मनाई गई हनुमान जयंती

श्री हनुमान जयंती के अवसर पर आज अर्की नगर के वार्ड नं सात में प्राचीन लखदाता एवं पंचमुखी हनुमान मंदिर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सनातन धर्म महासभा अर्की द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभा के प्रधान नवीन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रातः 10 बजे हनुमत पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उसके पश्चात गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रतिनिधियों द्वारा गायत्री मंत्र की महिमा के बारे में बताया गया। इसके पश्चात मां भगवती संकीर्तन मंडली अर्की की महिलाओं ने सुंदर भजनों के माध्यम से भक्तों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर सभा के महासचिव कामेश्वर धीमान, पविंदर कुमार,हेमंत शर्मा, मस्तराम शर्मा,दिनेश ठाकुर,प्यारेलाल शर्मा,लब्ध राम,आशीष शर्मा सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...