⚡ ब्रेकिंग News

ग्याणा में सिंतला माता मंदिर तक गैस सिलेंडर आपूर्ति की समस्या से क्षेत्रवासियों को जल्द मिलेगी राहत

दाड़लाघाट 
ग्राम पंचायत ग्याणा क्षेत्र में स्थित सिंतला माता मंदिर तक गैस सिलेंडर आपूर्ति की समस्या को लेकर अब प्रशासन हरकत में आ गया है। स्थानीय पंचायत की ओर से इस संबंध में उठाई गई मांग के बाद क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। इस संदर्भ में जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सोलन ने आवश्यक निर्देश जारी करते हुए संबंधित गैस एजेंसी दाड़लाघाट को मंदिर तक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि आपूर्ति नजदीकी फोकल प्वाइंट की निर्धारित दरों के अनुसार ही की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की अतिरिक्त परेशानी न हो। साथ ही विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस आदेश की अनुपालना सुनिश्चित करते हुए एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट कार्यालय को प्रस्तुत की जाए। इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि सचिव, ग्राम पंचायत ग्याण, विकास खंड कुनिहार तथा निरीक्षक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अर्की को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...