1. नशे पर पुलिस का शिकंजा*
- *कुनिहार*: जाडली नाके पर आल्टो कार से 3.83 ग्राम चिट्टा बरामद। मंडी के चुराग निवासी हिरासत में। कार जब्त, BNSS धारा 35(3) में नोटिस।
- *दाड़लाघाट*: SIU सोलन ने बाइक सवार बिलासपुर के व्यकितयों से 485 ग्राम अफीम पकड़ी। अर्की थाने में NDPS केस दर्ज। आज 5 मई को कोर्ट में पेशी।
*2. पेंशनर्स महासंघ अर्की का अल्टीमेटम*
अर्की में मासिक बैठक, अध्यक्ष के.सी. शर्मा व जिला उपाध्यक्ष देवी रूप अत्री मौजूद।
*गुस्सा*: 3 साल से वित्तीय लाभ लंबित। चेतावनी- 1 महीने में भुगतान नहीं तो गंभीर परिणाम। रामलाल और लायक राम ने नई सदस्यता ली।
*3. साइबर ठगी का नया ट्रेंड*
ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर जल्दी पैसा कमाने का झांसा। ठग सोशल मीडिया-बैंक अकाउंट किराए पर लेकर धोखाधड़ी कर रहे हैं।
*चेतावनी*: झांसे में आए तो अकाउंट का कंट्रोल खो सकते हैं, कानूनी केस भी हो सकता है।
*4. एम्स बिलासपुर में चाकूबाजी*
घुमारवीं की महिला पर वार्ड में हमला। आरोपी दूसरे मरीज का तीमारदार था। बिना उकसावे फल काटने वाली छूरी से वार किया, पिता पर भी हमला करने की कोशिश। कोई पुरानी रंजिश नहीं। SP संदीप धवल: केस दर्ज।
*5. रोहड़ू में दर्दनाक सड़क हादसा*
3 मई की रात नालू के पास स्कूटी ने पिकअपको टक्कर मारी। चालक विनोद कुमार की मौके पर मौत, पिछला सवार घायल। पुलिस: लापरवाही से हादसा। BNS धारा 281, 106(1), 125(a) में केस दर्ज।
*6. सियासत: जयराम बनाम सुक्खू*
*जयराम ठाकुर का वार*: मंडी में बोले- "मंडी नगर निगम भाजपा का गढ़ है और रहेगा। पंचायत-निगम चुनाव में जीत कांग्रेस सरकार की विदाई की शुरुआत होगी।"
*भेदभाव का आरोप*: "कांग्रेस सरकार मंडी को नक्शे से मिटाना चाहती है। भाजपा के 15 करोड़ वापस ले लिए।"
*अफसरों को चेतावनी*: "CM को खुश करने के लिए नियम न तोड़ें, वरना गंभीर परिणाम होंगे।"
*CM सुक्खू पर तंज*: "जिस राज्य में स्टार प्रचारक बनकर गए, वहां कांग्रेस साफ। बंगाल में जमानत जब्त हुई। झूठी गारंटियों को जनता समझ गई है।"
*7. CM सुक्खू का स्वास्थ्य पर जोर*
स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक। IGMC शिमला में एकीकृत मातृ एवं शिशु अस्पताल के लिए समिति बनाने के निर्देश। समिति जगह चुनेगी। CM: "बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्राथमिकता।"
*जुड़े रहिए 'हिम् न्यूज24' के साथ, प्रदेश की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए!* 📢
Post a Comment