अंबुजा फाउंडेशन की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत रक्तदान जीवनदान अभियान के अंतर्गत अंबुजा ऑडिटोरियम रौडी में 4 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के तकनीकी सहयोग से 18, 19, 22 व 23 जून 2026 को प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर मानव जीवन की रक्षा करना है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों, युवाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करने की अपील की है।
अंबुजा फाउंडेशन की ओर अंबुजा ऑडिटोरियम रौडी में 4 दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन
Him News 24
0
Post a Comment