⚡ ब्रेकिंग News

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम किया दर्ज

दाड़लाघाट:- राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट ने बीए तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। महाविद्यालय की छात्रा चंदन ने 8.80 सीजीपीए प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। विशेष उपलब्धि के रूप में चंदन ने राजनीति शास्त्र विषय में 100 में से 93 अंक प्राप्त किए। वहीं नीलम ने राजनीति शास्त्र में सर्वाधिक 97 अंक हासिल कर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। महाविद्यालय के परिणाम में नीलम ने दूसरा, अंकिता ने तीसरा तथा रीना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। राजनीति शास्त्र विभाग के परिणाम भी उल्लेखनीय रहे, जहां 23 विद्यार्थियों में से चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। विभागाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का परिणाम है। अन्य विषयों में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिंदी विषय में दिव्या ठाकुर ने सर्वाधिक 92 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास विषय में हर्षा ने 96 अंक हासिल किए। समाजशास्त्र और अर्थशास्त्र विषय में अंकिता ने क्रमशः 88 और 87 अंक प्राप्त किए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दर्शाती है कि महाविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा सभी प्राध्यापक पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थी महाविद्यालय के एकेडमिक स्टार ग्रुप का हिस्सा रहे, जो विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा तैयारी और उत्कृष्ट परिणामों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...