⚡ ब्रेकिंग News

अंबुजा अदाणी समूह दाड़लाघाट में कार्यरत परिवहन सोसाइटियों ने सरकार द्वारा हिमाचल एंट्री में की गई वृद्धि को वापस लेने के फैसले का किया स्वागत

दाड़लाघाट 
 अंबुजा अदाणी समूह दाड़लाघाट में कार्यरत समस्त परिवहन सोसाइटियों ने सरकार द्वारा हिमाचल एंटी में की गई वृद्धि को वापस लेने के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा स्थानीय विधायक अर्की संजय अवस्थी का आभार व्यक्त किया। जिला सोलन ट्रांसपोर्टर ट्रक ऑपरेटर कोऑपरेटिव सोसाइटी (एसडीटीओ) सभा के प्रधान जयदेव कौंडल, उपप्रधान नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण बंसल, निदेशक रमेश ठाकुर, अर्की तहसील ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन दाड़लाघाट के प्रधान ऋषि देव शर्मा, ऑफिस इंचार्ज नीलम भारद्वाज, बाघल लैंड लूजर सभा के अध्यक्ष जगदीश ठाकुर, उपप्रधान ऋषि राज गांधी, अंबुजा दाड़ला कश्लोग मांगू परिवहन सभा के अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, तिलक राज गौतम, जय सिंह ठाकुर, विद्यासागर ठाकुर, शंकर दास अरोड़ा, मस्तराम, प्रेम ठाकुर सहित सभी ट्रक ऑपरेटरों ने इस निर्णय को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि एचपी एंटी में की गई वृद्धि को वापस लेकर सरकार ने परिवहन क्षेत्र को बड़ी राहत दी है, जिसके लिए सभी ऑपरेटर सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...