⚡ ब्रेकिंग News

राजकीय प्राथमिक पाठशाला बस्सी के प्रांगण में खुले में पड़ीं मिली एक्सपायर्ड दवाइयां


पटड़ीघाट  : उपमंडल सरकाघाट की तहसील बल्द्वाडा के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला बस्सी के प्रांगण में बुधवार  को एक्सपायर्ड दवाएं खुले में पड़ी मिलीं। स्कुल परिसर के अंदर खुले में लगे एक्सपायर्ड दवाओं के ढेर जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। साथ ही स्कुल में पढने बाले बच्चों के अनमोल जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है ।
स्कुल परिसर के अन्दर मिले दवाइयों के ढेर से स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ गई है। स्कुल परिसर में मिली दवाइयों को उपयोग में लाने की तिथि अप्रैल वर्ष 2026 तक दर्ज है, फिर भी उन्हें लावारिस हालत में एक्सपायर्ड दवाओं के साथ ढेर पर फेंक दिया गया । स्थानीय लोगों की स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग से मांग है की यदि दवाएं खराब थीं, तो उनका नियमानुसार निस्तारण क्यों नहीं किया गया और उन्हें खुले में फैंकने  की क्या आवश्यकता थी? इस मामले की उचित जांच की जाये ताकिभविष्य में स्कुल में पढने बाले नौनिहालों का जीवन सुरक्षित किया जा सके ।

इस बारे खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अनिल ने कहा की मामला ध्यान में आ चुका है। पुरे मामले की जांच करवाई जाएगी। 

इस बारे खंड  प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सुखिया राम ने कहा की मिडिया के माध्यम से जानकारी मिली है , इस बारे स्कुल प्रशासन से जबाब तलब किया जायेगा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...